चंदौली, जून 15 -- धीना(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के जनौली मोड़ के पास बीते रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व फौजी की मौत हो गई। फौजी कमालपुर बाजार से घर लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धीना थान क्षेत्र के लोढ़वा प्रकाशपुर गांव निवासी 61 वर्षीय रविनंदन सेना से रिटायर्ड थे। वह रविवार की देर शाम को कमालपुर बाजार आए थे। देर रात वह कमालपुर बाजार से घर लौटते समय जनौली मोड़ के समीप पहुंचे थे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल चंदौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविनंदन सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। उनके एक बेटा और ए...