सासाराम, अक्टूबर 11 -- रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में शनिवार की अहले सुबह दो सफाईकर्मियों को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं वाहन चालक कार लेकर भागने में सफल रहा। दोनों घायलों की पहचान राजेंद्र और भोला के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रोहतास पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने दो सफाईकर्मी की अज्ञात वाहन से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.