आगरा, मई 18 -- थाना क्षेत्र में नगला चिंती के समीप देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शराब ठेका सेल्स मैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक 28 वर्षीय सोनू पुत्र हेम सिंह निवासी खेरिया थाना अमांपुर कासगंज शहर में राज कोल्ड स्टोरेज के निकट शराब के ठेका पर सेल्समैन है। रात्रि में ठेका बन्द करने के बाद करीब 11 बजे सोनू बाइक से गांव खेरिया के निकला। जैसे ही अमांपुर कासगंज मार्ग पर नगला चिंती के निकट पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। रात में ही एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर अमांपुर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की...