फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर। खागा क्षेत्र में भोर पहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यापारी की जान चली गई। घटना नगर के पूर्वी बाईपास की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रहे कारोबारी को टक्कर मार दी। बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी रितेश सिंह सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री की दुकान संचालित करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब तीन बजे वह अपनी बाइक से पूर्वी बाईपास पहुंचे थे और सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में रितेश सिंह के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.