प्रयागराज, मार्च 15 -- झूंसी। सहसों-झूंसी मार्ग पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे चालक जितेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय तक जाम लगा रहा, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से वैन हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.