सहारनपुर, अप्रैल 27 -- नकुड़। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग करते हुए प्रधामनंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा है। सोमवार को हिन्दू संगठन के राम विशाल दास व जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक से प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र राजस्व निरीक्षक संसार सिंह को सौंपा। मांग पत्र में गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौवंश के संरक्षण के लिए कठोर व प्रभावी कानून बनाए जाने, देश में गौशालाओं के विकास व संरक्षण हेतु विशेष योजनाएं लागू करने, गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद व ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा दिए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने लिए दिया ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.