हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस, संवाददाता। गुरुवार की देर रात को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति हाथरस डिपो में वर्कशॉप में फोरमैन के पद पर तैनात था। हाथरस जंक्शन के गांव मिंतनपुर निवासी 59 वर्षीय धमेंद्र पाल सिंह पुत्र गोकुल सिंह हाथरस डिपो की वर्कशॉप में फोरमैन के पद पर तैनात थे। गुरुवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी हाथरस जंक्शन पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे फोरमैन पुल से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरे। फोरमैन की मौत हो जाने की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.