अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री समेत तीन घायल
रामपुर, जून 18 -- सैफनी/शाहबाद। गुरुवार सुबह बिलारी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि मोहल्ला फर्राशान निवासी जुल्फिकार अपने साथी दीपक और छह वर्षीय पार्थव के साथ काम पर जा रहे थे। ईदगाह के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जुल्फिकार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दीपक और पार्थव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.