अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा अधिवक्ता की मौत, साथी घायल
मैनपुरी, जुलाई 29 -- घिरोर बाईपास स्थित अलालपुर तिराहे के पास मंगलवार की रात करीब दो बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवा अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि अधिवक्ता का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल चौहान एडवोकेट पुत्र हरिभान सिंह वर्तमान में नगर के कोतवाली क्षेत्र के भदावर हाउस के निकट अध्यापक कालोनी में रहकर मैनपुरी दीवानी में कार्य करते थे। मंगलवार की शाम पांच बजे के लगभग 28 वर्षीय साहिल पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी खरगजीतनगर कोतवाली मैनपुरी के साथ शिकोहाबाद किसी कार्य से गए थे। वापस लौटते समय रात दो बजे के लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.