अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत, दो घायल
मथुरा, जून 23 -- कोसीकलां-नंदगांव मार्ग पर कोकिलावन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शनिदेव की मूर्ति के समीप सोमवार शाम अज्ञात वाहन कीटक्कर से ऑटो में सवार एक युवती की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ऑटो कोसीकलां से बरसाना की ओर जा रहाथा। तभी एक वाहन उसमें टक्कर मारकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में प्रिया (21) पुत्री श्यामसुंदर, निवासी मीना नगर, कोसीकलां की मौत हो गई। वहीं लल्लन सिंह पुत्र शरब सिंह, आकांक्षा पुत्री आलोक कुमार, निवासी केशव कुंज, कोसीकलां घायल हो गये। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.