देवघर, मार्च 22 -- देवघर। पालोजोरी थाना क्षेत्र के पुजबना गांव में शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में घायल गुलशन रजक के भाई लिल्टन रजक ने बताया कि गुलशन घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...