अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, काटा पैर
हरदोई, जून 19 -- हरदोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा। मढ़िया गांव निवासी सरिता ने बताया कि उनके पति विमलेश 23 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे मेरठ जाने के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। आरोप है कि महोलिया शिवपार स्थित काली माता मंदिर के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान गंभीर चोटों के कारण उनका दाहिना पैर घुटने के नीचे से काटना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि पति के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह पहले पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। अब उसने तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.