गंगापार, फरवरी 10 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बाईपास से बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर लगे ग्रिल से जा भिड़ा। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई। उसे सीएचसी जसरा ले जाया गया जहां से एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जसरा-गौहनिया बाईपास से जा रहे लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया गांव निवासी कल्लू का 27 वर्षीय बेटा दुर्गेश कुमार अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह खटंगिया गांव के सामने पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही सड़क के किनारे लगे ग्रिल से वह जा भिड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके सिर व पीठ में गम्भीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। बाईपास से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में 108 नंबर पर फोन करके एम्बुलेंस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.