लातेहार, जुलाई 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर अमझरिया घाटी के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुखेंद्र गंझू (हुटाप) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखेंद्र रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान घाटी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद समाजसेवी बालेश्वर गंझू व ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की ...