देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने मुताबिक 30 मार्च की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच बैरागी कैंप स्थित पावर हाउस के सामने यह हादसा हुआ। शेखुपुरा, बैरागी कैंप निवासी रामू कुमार अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी तेज गति और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रामू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना ...