बुलंदशहर, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार देर शाम कुचेसर मार्ग पर रजवाहे के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त गांव बैनीपुर निवासी शिवकुमार जाटव (35 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.