हरदोई, मई 8 -- सांडी। अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी युवक को सूचना मिलने पर पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । हल्का इंचार्ज अंकुर कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही हो पाई । शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । शुक्रवार की भोर हाइवे के चौधरिया पुर तिराहा पर नायरा हास्पिटल के पास पुलिस को एक अज्ञात युवक बुरी तरह से जख्मी अवस्था में पड़ा मिला। करीब 35 वर्षीय युवक काली, सफेद, लाल मिक्स शर्ट और काले पैण्ट में मिलने पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने युवक को सीएचसी पर पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । युवक कौन और कहां से आया, किस वाहन ने टक्कर मारी। इसकी जांच पड़ताल में पुल...