बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली निवासी मनोज पुत्र भूरे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पीड़ित का भाई मुकेश राघव अपने घर से अहार गांव नगला नलू में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी लेकर निकला था। रास्ते में गांव जटवाई के पास जानी खुर्द वाले मोड पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिसमें मुकेश राघव की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.