मैनपुरी, मार्च 18 -- थाना क्षेत्र के बेवर मोटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के मोटा रोड पर 25 वर्षीय अमन उर्फ तनु पुत्र मनोज कुमार ऊर्फ रंगा दादा निवासी करूआमई नगरिया थाना बेवर बाजार से अपने गांव वापस लौट रहा था। मोटा रोड पर ग्राम हजारा के सामने अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी बेवर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की 6 माह की गर्भवती पत्नी शैलेंद्र देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक दो वर्षीय पुत्र शंभू है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.