रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय संजीत पुत्र रामबाबू सैनी निवासी पदमापुरी, बिलासपुर (रामपुर) बुधवार देर रात बाइक के साथ काशीपुर रोड स्थित कीरतपुर मोड़ के पास खड़ा था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सोमपाल और रोहित की हालत गंभीर होने पर उन्हें हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.