उन्नाव, अप्रैल 20 -- अचलगंज, संवाददाता। अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की शिनाख्त नहीं होने पर मार्च्युरी च्में रखा दिया है।देर रात अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मार्च्युरी में रखवा दिया। 30 वर्षीय मृतक युवक चेकदार शर्ट व जींस पहने हुए है। यह भी पढ़ें- अकबरपुर में हादसे में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल के आसपास कई भट्ठे होने से उसके श्रमिक होने का अंदाज लगाया जा रहा है। दरोगा अंगद सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त ...