औरैया, अगस्त 20 -- जुआ पुल के पास तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा पांच अगस्त को उस समय हुआ था, जब युवक इटावा से अपनी ससुराल फफूंद जा रहा था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा जिले के बसेहर गांव निवासी संध्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सत्यवान पांच अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे इटावा से फफूंद स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में जुआ पुल के पास तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से घायल को अजीतमल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सत्यवान की म...