देवरिया, अप्रैल 25 -- बंजरिया बाजार, हिंदुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघौचघाट थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी फसीबुल्लाह सिद्दीकी (30) पुत्र हजरत अली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। फसीबुल्लाह सिद्दीकी विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में वह मेडिकल जांच कराने बाइक से बिहार गए हुए थे। जांच पूरी होने के बाद गुरुवार की देर रात घर लौट रहे थे। वह तमकुहीराज स्थित एनएच-28 पर पहुंचे, इसी बीच अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.