अज्ञात वाहन की टक्कर से मौसा व भतीजे की मौत
हरदोई, मई 23 -- सवायजपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर मड़करा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर वाहन समेत चालक भाग निकला। दोनों रिश्ते में मौसा व भतीजे हैं। थाना सवायजपुर के गांव माझकरिया निवासी 18 वर्षीय रोहित पाली कस्बा निवासी अपने मौसा के भाई 23 वर्षीय रंजीत के साथ बाइक से जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बिल्हौर कटरा हाईवे पर मड़करा गांव के पास दोनों पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान रंजीत की मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित को डॉक्टरों ने प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.