औरैया, फरवरी 3 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद रोड पर दिलीपपुर गांव के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मी गौरव मिश्रा ने मोर को सुरक्षित वाहन में ब्लॉक ले जाकर पशु चिकित्सक को दिखाया। पशु चिकित्सक द्वारा मोर का पोस्टमार्टम कर उसकी मौत के कारणों की पुष्टि की गई। इसके बाद मोर को दफन कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर वाहन तेजी से चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने के कारण कई बार वन्य जीवों की जान को खतरा होता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सड़क पार करते समय वन्य जीवों का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.