अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत
आजमगढ़, मई 26 -- रानी की सराय। क्षेत्र के सेमरहा गांव के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। वे घर से अपने पोल्ट्री फार्म के लिए जा रहे थे। सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी श्रीनाथ (76 वर्ष) घर पर ही रहते थे। पुत्र संतोष कुमार रानी की सराय बाजार में पोल्ट्री फार्म चलाता है। सोमवार शाम को श्रीनाथ अपनी मोपेड से पोल्ट्री फार्म पर जा रहे थे। भंवरनाथ-रानी की सराय एनएच बाईपास मार्ग के सेमरहा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में श्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों उन्हें नजदीकी सीएचसी पर ले गए, जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल वृद्ध को मंडलीय अस्पताल भेज दिया। मंडलीय अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.