बरेली, फरवरी 26 -- फतेहगंज पश्चिमी। मीरपुर गांव निवासी भगवान दास पुत्र मंगलसेन खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर अपनी मोपेड से घर जा रहे थे। दीपक भट्ठा के पास हाईवे पर रामपुर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कर क्षतिग्रस्त मोपेड कब्जे में ले ली। पुलिस अज्ञात वाहन को तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...