मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीली कोठी पर सड़क पार कर रहे मीट विक्रेता को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को उपचार के जिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलशहीद के मोहलला असालतपुरा निवासी हाजी कलुआ(60) की सिविल लाइंस के हरथला में मीटर की दुकान है। बताया कि सोमवार सुबह रोजाना की तहरीर हाजी कलुआ घर से दुकान के लिए निकले थे। वह पीलीकोठी चौराहे पर एक वाहन से उतर कर दूसरा वाहन पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बीट विक्रेता सड़क पर दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.