अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम घायल, पुलिस जांच में जुटी
संभल, जून 10 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में बुधवार शादी समारोह में शामिल होने आए एक मासूम बालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम ढाक शाहिद निवासी अशरफ अली का पुत्र साहिब अली गांव रतुपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार शाम करीब तीन बजे साहिब अली घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बालक को उठाकर पास के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने बालक की हालत पर निगरानी रखने की सलाह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.