अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल
फतेहपुर, मई 9 -- खागा। नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार वाहन की बाइक में टक्कर से बाइक चला रहे मामा की मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर ओवरब्रिज के पास हुए इस सड़क हादसे में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी। बाइक सवार मामा भांजे दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहे थे। प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित कंधई पांडेय का पुरवा निवासी रंजीत कुमार वर्मा (25) अपने भांजे अमन कुमार निवासी रायबरेली के साथ दिल्ली में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। शनिवार को दोनों मामा-भांजे बाइक से दिल्ली से अपने घर प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली के भोगलपुर ओवरब्रिज पर पहुंची तभी पीछे से आए एक अनियंत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.