शाहजहांपुर, मार्च 28 -- मदनापुर। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर बरुआ गांव के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को छोटे गुरुद्वारे के पास हुए हादसे में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई दिनों से दनापुर से कुदैया टोल प्लाजा के बीच घूमता रहता था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.