गंगापार, मार्च 15 -- सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गमरहटा गांव निवासी मनोज कुमार पटेल अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घर से जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर अपनी बेटी को देखने जा रहे थे। रास्ते में सारी पट्टी पेट्रोल पंप के सामने कटरा चौराहे के पास कदम पुलिया के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.