औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- हाईवे एंबुलेंस की सूझबूझ से हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम फोटो- 2 अप्रैल एयूआर 2 कैप्शन- घटना के बाद सदर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़ औरंगाबाद, हिन्दुस्तान टीम नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी स्व. इंद्रदेव महतो के 55 वर्षीय पुत्र रामजी महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे हाईवे एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें मृत अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभ में उनकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों का पता लगाकर जम्होर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर विलाप करने लगे। साथ आए लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.