सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- देहरादून-अम्बाला हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाली रामपुर की चौकी मल्हीपुर के पास एक मंदबुद्धि व्यक्ति घूमता रहता था। बुधवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करानी चाही। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव का कहना है कि एक अज्ञात मंदबुद्धि व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शव की पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

हिंद...