कौशाम्बी, फरवरी 14 -- कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि इलाके के मलाक भायल गांव में पिछले करीब तीन-चार साल से अस्थाई तौर पर रहकर एक व्यक्ति भिक्षा मांगकर जीविकोपार्जन करता था। वह अकेला ही रहता था। उसकी उम्र करीब 60 साल के आसपास थी। ग्रामीण उसको बिहारी कहकर बुलाते थे। शनिवार की शाम गांव के बाहर हाईवे पार करते वक्त किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिवंगत का पता और उसके परिवार वालों के बाबत जानकारी मालूम की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.