अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल, भाई रेफर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- बंडा। बंडा क्षेत्र में मोहीउद्दीनपुर के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज निवासी मोमिना बेगम (47) अपने भाई शरीफ अहमद (40), निवासी गांव कुरईया कला, थाना सेहरामऊ के साथ बाइक से पूरनपुर जा रही थीं। मोहीउद्दीनपुर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने शरीफ अहमद की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.