संभल, नवम्बर 18 -- हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिसौटा गांव निवासी 50 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र बाबूराम की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। ऋषिपाल मुरादाबाद के हरथला मऊ में किराये पर रहकर बेलदारी का काम करते थे। गांव में दोस्त की भतीजी की शादी का निमंत्रण मिलने पर वे ठंड के चलते रविवार रात ही बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैधंरी धर्मकांटा के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर घायल पर पड़ी। पुलिस ने तुरंत उन्हें सीएचसी असमोली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञा...