अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- छपार। नेशनल हाईवे-58 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला गम्भीर घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव सिसौना निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला वेदवती पत्नी स्व. सतपाल सिंह सोमवार देर शाम को ताऊ हुक्के वाले ढाबे के सामने सडक पार कर रही थी, तभी हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- एनएच-27 पर हादसे में वृद्ध की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतका के पति की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। वह अपने पीछे पुत्र राकेश व तीन पौत्रों को छोड गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.