अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हालत गंभीर
कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सौरिख में सडक़ पार करते समय एक बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना सकरावा क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी अमृतलाल (75) पुत्र स्व.दिवारीलाल शनिवार को सब्जी खरीदने के लिए सौरिख मंडी आ रहे थे। इसी दौरान सकरावा रोड पर सडक़ पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमृतलाल सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल बुजुर्ग को सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.