अज्ञात वाहन की टक्कर से बीबीए के छात्र की मौत
रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। थाना दिनेशपुर क्षेत्र के जयनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीबीए के छात्र की मौत हो गई। कॉलेज से घर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, जयनगर निवासी 25 वर्षीय दीपक कोहली पुत्र मदनराम कोहली अपने परिवार के साथ रहता था और द्रोण कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रोज की तरह सोमवार शाम वह बाइक से कॉलेज से घर लौट रहा था। इसी दौरान जाफरपुर-दिनेशपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता पुलिस विभाग से से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.