फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- कंपिल, संवाददाता अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मैन लाइन का पोल टूटने के कारण दो उपकेंद्रों से जुड़े करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को विभाग द्वारा नया पोल लगाए जाने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकी।33/11 बिजली उपकेंद्र कंपिल,सिवारा की एक ही मुख्य लाइन से आपूर्ति की जाती हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव निजामुद्दीनपुर क़े पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पोल टूट गया, जिससे कस्बा सहित करीब दो सौ गाँवो की आपूर्ति ठप हो गयी। यह भी पढ़ें- बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार खराब, आपूर्ति बाधित वही सिवारा उपकेंद्र क़े गौरखेड़ा, सिवारा शादनगर बंद होने से लोग परेशान रहें। इन्वर्टर डाउन होने से लोग गर्मी से परेशान रहें। बिजली उपकरण शो पी...