सोनभद्र, मई 1 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धीरज उर्फ निरहुआ पुत्र सोमारू निवासी बबनडीहा के रूप में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा. अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...