हाथरस, अगस्त 14 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। सड़क हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत 20 पुत्र महाराज सिंह निवासी खोड़ा हाजीपुर थाना खंदौली जिला आगरा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने जीजा राम पुत्र श्रीकृष्ण निवासी महमूदपुर ब्राह्मणान के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में अजीत की दर्दनाक मौत हो गई और राम घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज...