अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत
उन्नाव, अप्रैल 8 -- परियर, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर बिठूर मार्ग स्थिति गंगा पुल पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से वृद्ध सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परियर चौकी क्षेत्र के सदमपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राकेश पुत्र रघुराज सुबह सब्जी बेच कर बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी परियर बिठूर गंगा पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने गाड़ी के नंबर से शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए उसे लेकर कानपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी इलाज के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.