शाहजहांपुर, मई 4 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव चकउदन निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र लाल सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह किसी काम से पुवायां आए थे और वापस घर लौटते समय गांव सुनरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुवायां पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...