शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- फूफा के घर से वापस जा रहे बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। हादसा बंडा-पूरनपुर मार्ग पर बिराहिमपुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे हुआ। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के खुटराया गांव निवासी रिंकू (25) अपने साथी मनोज (35) के साथ कल्याणपुर भारती गांव में फूफा नेवाराम के घर गए थे। वापस लौटते समय बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंडा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मनोज को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...