कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोड़रिया रतनपुरा निवासी शंकर मिश्रा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शंकर मिश्रा बाइक पर कहीं जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को कोई मौका ही न मिला और उसने तत्काल दम तोड़ दिया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.