उन्नाव, जनवरी 31 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित जोगीकोट गांव के पास अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से भिड़ने पर मामा भांजे जख्मी हो गए। दिल्ली के नांगलोई मोहल्ला के रहने वाले 18 वर्षीय आनंद पांडेय पुत्र रमेश अपने भांजे शिवम पांडेय (17) पुत्र दिनेश के संग बाइक से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जिला सुल्तानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में शनिवार शाम बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 244 स्थित जोगीकोट गांव के निकट तेज़ रफ़्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से जाकर भिड़ गई। हादसे में मामा भांजे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। एक्सप्रेस वे से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम एंबुलेंस से दोनों घायल को सीएचसी ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.