हरदोई, जून 2 -- हरदोई, संवाददाता। संडीला-लखनऊ मार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के रामपुरवा निवासी रामकुमार संडीला की एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान संडीला-लखनऊ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रामकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीति, पुत्र रुद्रांश और पुत्री अदिति को छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।...