अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिरा, मौत
नोएडा, अगस्त 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा के लोहई गांव के रहने वाले सचिन कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। सचिन ने पुलिस को बताया तीन अगस्त को उसका 25 वर्षीय भाई ललित कुमार मथुरा से बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत जब वह यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित बाइक से उछलकर पुल से नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.